अंतरराष्ट्रीय ज्ञान एवं शोध विद्यापीठ का कार्यालय शुरू
शिक्षा,शोध और नवाचार के नव युग का शुभारंभ
कुलपति डॉ.पाठक व न्यायमूर्ति वाजपेयी ने किया उदघाटन
बिलासपुर. राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा,अनुसंधान और ज्ञान-संवर्धन को नई दिशा देने के उद्देश्य से न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) की शैक्षणिक एवं शोध इकाई ‘NHICF अंतरराष्ट्रीय ज्ञान एवं शोध विद्यापीठ’ के नवीन कार्यालय का राजधानी रायपुर स्थित कार्यालय में भव्य उद्घाटन किया गया।
यह संस्थान उच्च स्तरीय शोध, बौद्धिक विकास और अकादमिक उत्कृष्टता के एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा।शुक्रवार,13 नवंबर को आयोजित इस उद्घाटन समारोह में विद्यापीठ के शीर्ष पदाधिका रियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम में कुलाधिपति डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति न्यायमूर्ति डॉ.चंद्र भूषण वाजपेयी और सम-कुलपति डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्र की प्रगति की पहचान ज्ञान और अनुसंधान
“ज्ञान और अनुसंधान ही किसी भी समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति के आधार स्तंभ हैं। NHICF अंतरराष्ट्रीय ज्ञान एवं शोध विद्यापीठ का यह रायपुर कार्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शोध के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेगा, जहाँ से निकलने वाले विचार और नवाचार वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।”
डॉ.विनय कुमार पाठक कुलाधिपति, NHICF अंतरराष्ट्रीय ज्ञान एवं शोध विद्यापीठ बने।
“समाज के बौद्धिक और नैतिक उत्थान के लिए गुणवत्तापूर्ण शोध और निष्पक्ष ज्ञान-प्रसार अत्यंत आवश्यक है। यह विद्यापीठ शिक्षाविदों, शोधार्थियों और युवाओं को एक ऐसा प्रतिष्ठित मंच प्रदान करेगा, जो न केवल अका दमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देगा बल्कि सामाजिक उत्तर दायित्व के प्रति भी नई चेतना जागृत करेगा।इसे सफल बनाने में विद्यापीठ की प्रशासनिक और प्रबंधन टीम की अहम भूमिका रही, जिनमें प्रमुख रूप से कुलसचिव: पंकज खंडेलवाल उप-कुलसचिव: विष्णु कुमार तिवारी वरिष्ठ सलाहकार:शिव प्रताप साव एवं शैलेंद्र सिंह कछवाहा मीडिया प्रभारी: सुरेश काटेवार आशीष खंडेलवाल
समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए विशेष अतिथि के रूप में स्वराज तरुण, अवनीश साव और अनिरुद्ध सिंह परिहार विशेष रूप से शामिल हुए और सभी ने विद्यापीठ के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उद्घाटन के अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि रायपुर में इस कार्यालय की स्थापना से शोधार्थियों, शिक्षाविदों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध कार्यों से जुड़ने का सीधा मंच मिलेगा


