मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली के कंतेली में

 

पथरिया.  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले के दौरे में रहेंगे! वे दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से मिनी स्टेडियम कंतेली पहुचेंगे, जहाँ सीएम साय जिले के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकापर्ण करेंगे! इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले की उपस्थिति रहेगी!
कार्यक्रम को लेकर मुंगेली जिला कलेक्टर ने अमृत विकास तोपनो और उच्च अधिकारियों ने पहले से ही तैयारी पूरी कर ली है.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *