अर्शी खान ने पटाखों से दूरी बनाकर पर्यावरण संरक्षण की जगाई अलख

अर्शी खान की इको-फ्रेंडली दिवाली ने जीता दिल
अर्शी खान ने प्यार और दीयों की रोशनी से सजाई अपनी दिवाली
मुंबई /अनिल बेदाग: दिवाली की असली खूबसूरती रोशनी, रिश्तों की गर्माहट और खुशियों में छिपी होती है। इसी सोच को खूबसूरती से अपनाते हुए अभिनेत्री अर्शी खान ने इस साल पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाकर एक खास मिसाल पेश की। उन्होंने पटाखों और आतिशबाजी से दूरी बनाते हुए दीयों की जगमगाहट, खूबसूरत रोशनी और अपनों के साथ त्योहार का आनंद लिया।
अर्शी खान का यह अंदाज़ सिर्फ उनकी सादगी ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। उनका मानना है कि त्योहार की खुशियां ऐसी होनी चाहिए, जिनसे किसी को परेशानी न हो। बच्चे हों, बुजुर्ग हों, बेजुबान जानवर हों या प्रकृति, हर किसी के लिए दिवाली सुरक्षित और खुशहाल होनी चाहिए।
अर्शी ने अपने संदेश में कहा कि दिवाली रोशनी का त्योहार है, शोर का नहीं। बिना पटाखों के भी इसे बेहद खूबसूरती और उत्साह के साथ मनाया जा सकता है। उनका यह सकारात्मक संदेश याद दिलाता है कि असली जश्न वही है, जो दूसरों की जिंदगी में भी खुशियों की रोशनी भर दे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *