टीवी दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग

 

फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने पहुंची
बिलासपुर.  बीजेपी कार्यालय के पास स्थित आहूजा टीवी सेंटर और साईं इलेक्ट्रॉनिक दुकान अचानक आग लग गई। कुछ ही समय में आग दुकान के अंदर तेजी से फैल गई है। बिल्डिंग के उपर से धुंआ का गोला आसमान में उड़ रहा था। जिससे देखकर लोगों के बीच हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पानी पानी का छिंडक़ाव शुरू कर दी।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के करबला इलाके में आहूजा टीवी सेंटर और साईं इलेक्ट्रॉनिक दुकान स्थित है। शनिवार सुबह से खरीदारी का काम चल रहा था। दुकान के कर्मचारी से लेकर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान शाम 5 बजे के आसपास अचानक दोनों दुकान में आग लग गई। दोनों दुकानों से उठती आग की ऊंची लपटों और घने धुएं ने आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घाटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की तीन गाडिय़ां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाने और उसे आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास शुरू किया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इस घटना में दोनों दुकानों को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन भी फिलहाल नहीं हो पाया है।

रतनपुर के महामाया चौक स्थित न्यू अलंकार बैंड एंड धुमाल पार्टी की दुकान में शनिवार की रात 3 बजे भीषण आग लग गई। इस दौरान दुकान के अंदर रखे बैंड का सामान जलकार खाक हो गया। इससे बैंक संचालक को भारी भरकाम नुकसान हुआ है।

रानीपारा रतनपुर निवासी संजय रोहिदास बैंड पार्टी संचालक हैं। बीती रात अचानक दुकान के अंदर से आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने देखकर संचालक को सूचना दी। संचालक तत्काल दुकान के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को जानकारी दी गई। तब तक पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई थी। सुबह तक आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

नगरपालिका की दमकल गाड़ी खराब
बताया जा रहा है कि नगर पालिका रतनपुर की दमकल गाड़ी खराब पड़ी है। इसके चलते तत्काल आग बुझाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी। फिर बिलासपुर से दमकल वाहन बुलाया गया। देर से वाहन पहुंचने के कारण दुकान का सामान जलकर खाक हो चुका था। लोगों का कहना है कि समय पर दमकल वाहन पहुंचता तो ज्यादा नुकसान नहीं होता।

 

असामाजिक तत्वों पर शक

दुकान संचालक ने असामाजिक तत्व के लोगों पर आग लगाने का संदेह जाहिर किया है। दुकान के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस वीडियो फुटेज खंगालेगी।इससे आग लगने के मुख्य कारणों का पता चल जाएगा। पुलिस जांच के बाद ही आग लगने के स्पष्ट वजह की पुष्टि करेगी। इस घटना से आसपास हडक़ंप मच गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *