बिलासपुर न्यायधानी के साथ साहित्यधानी भी है- डॉ.प्रद्युम्न

कलम प्रतिबिंब के पुस्तक यज्ञ में डॉ.सिन्हा शामिल होने आए
बिलासपुर. राष्ट्र सृजन अभियान नईदिल्ली भारत के अध्यक्ष डॉ.प्रद्युम्न कुमार सिन्हा ने कहा बिलासपुर न्यायधानी के साथ ही साहित्यधानी भी है।यहां का साहित्य और साहित्यकारों की धमक विश्व हिंदी जगत में हलचल मचा रहा है।
कलम प्रतिबिंब श्रीजन संगठन के पुस्तक लोकार्पण समारोह में श्री सिन्हा विशिष्ट के रूप में शामिल होने आए थे तथा होटल सेंट्रल पॉइंट में ठहरे थे । यह जानकारी देते संगठन के अध्यक्ष शिवमंगल शुक्ला ने बताया कि ख्यातिप्राप्त उपन्यासकार केशव शुक्ला की किताब तीसरे लोग और उनके संपादन में प्रकाशित अंतरंग काव्य सरोवर का थावे विद्यापीठ के पुनर्नियुक्ति कुलपति डॉ.विनय कुमार पाठक जी ने तारबाहर चौक स्थित बल्ले-बल्ले होटल में मुख्यअतिथि के रूप में लोका-
र्पण किया।
इस अवसर पर पूर्व न्यायमूर्ति डॉ. चंद्र भूषण वाजपेयी ने लोका र्पण समारोह की अध्यक्षता की जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ.रमेश श्रीवास्तव जी भी उपस्थित थे।
डॉ. सिन्हा ने यह भी कहा कि नगर के साहित्यकार निरंतर सक्रिय रहते हैं,रोज कहीं न कहीं कोई कार्यक्रम होते रहता है।कवि गण नियमित तौर पर लेखन भी कर रहे हैं।इस प्रकार की निरंतर गतिविधयां अन्य किसी शहर में शायद ही चलती होंगी।
उनसे मिलने होटल पुष्पा- सूर्या फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला,डॉ.राघवेंद्र दुबे, अमृतलाल पाठक, अशरफीलाल सोनी, डॉ.शत्रुघन जैसवानी, विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ.संगीता सिंह बनाफर, डॉ. सर्वेश पाठक, रेणु वाजपेयी नलिन, डॉ.सत्य नारायण तिवारी हिमांशु,मोहन सोनी आदि पहुंचे थे।


