चोरी करने घुसे चोर ने मकान मालिक पर किया हमला
घायल मकान मालिक को सिम्स में कराया गया भर्ती
बिलासपुर. चोरी की नीयत से घर में अज्ञात चोर घुस गया। मकान मालिक को देखते हुए चोर ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। हमला से मकान मालिक को गंभीर चोट आई है। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है।
सीपत पुलिस ने बताया कि ग्राम जांजी निवासी प्रदीप सारथी सोमवार की रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी नींद खुल गई। जब वह कमरे से बाहर निकले तो घर में घुसने की कोशिश कर रहा एक अज्ञात व्यक्ति वहां मौजूद था। घर के मालिक को सामने देखकर चोर घबरा गया और खुद को बचाने के लिए उसने प्रदीप पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल प्रदीप को तत्काल उपचार के लिए सिम्स पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


