अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने DEO से की मुलाकात, दीपावली पर वेतन भुगतान की मांग

 

नेवसा . छत्तीसगढ़ अंशकालिन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संघ ने मांग की है कि बिलासपुर जिले के सभी विकासखंडों के अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मचारियों का दीपावली पर्व से पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वेतन में की जा रही कटौती को तत्काल बंद किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर ने बताया कि जिले के सैकड़ों सफाई कर्मचारी अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं, और त्यौहारी सीजन में वेतन न मिलने से उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

चर्चा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय ने संघ की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विद्यानंद निर्मलकर सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *