राज्यपाल रमेन डेका 3 नवंबर को बिलासपुर आएंगे

 

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर.  राज्यपाल  रमेन डेका मंगलवार, 3 नवंबर को बिलासपुर प्रवास पर आएंगे। वे पूर्वान्ह 11 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका सुबह 8.15 बजे लोक भवन, रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सुबह 9.40 बजे मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह पहुंचेंगे। वे सुबह 9.50 बजे वहां से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और पूर्वान्ह 11 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय पहुंचकर दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।राज्यपाल दोपहर 2.30 बजे विश्वविद्यालय से चंदखुरी विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। वे अपरान्ह 3.40 बजे चंदखुरी पहुंचेंगे तथा 3.50 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल शाम 5.20 बजे लोक भवन, रायपुर पहुंचेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *