प्रत्याशाश्री व नित्य ने प्रदेश राष्ट्रीय डांस में दूसरा स्थान प्राप्त किया

 

बिलासपुर. राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता देशराग 2026 “नृत्य महोत्सव” भिलाई में  डांस एकेडमी उसलापुर, बिलासपुर की दो बच्चियों पांच वर्षीय प्रत्याशा श्री एवं नित्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेमी-क्लासिकल नृत्य विधा में शानदार सफलता हासिल किये।
देश राग 2026 राष्ट्रीय स्तरीय डांस स्पर्धा के सब जूनियर युगल नृत्य–कथक में और माइनर कैटिगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्था एवं बिलासपुर का नाम गौरवान्वित किया।उलेखनीय है कि यह स्पर्धा पांच से सात वर्ष के बच्चों की बीच हुई।सेमी युगल नृत्य में नन्हीं मुन्नी बच्ची प्रत्याशा श्रीप्रतियोगी में नन्ही सी 5 वर्षीय प्रत्याशाश्री भट्ट एवं 6 वर्षीय नित्या ने अपने नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।वहीं सब जूनियर युगल केटिगरी में जियांशी एवं जाह्न्वी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसी दौरान नृत्यधाम कला समिति अंतरराष्ट्रीय कल्चर हारमनी ‘ देश राग राग ‘ प्रतियोगिता में प्रांजलि भट्ट को गुरु ज्ञानेंद्र सम्मान से सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि के लिए एकेडमी के सभी प्रतिभागियों विजेताओं उनके नृत्य गुरु प्रशिक्षिका प्रांजलि को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। श्री डांस एकेडमी उसलापुर की संचालिका श्रीमती मनीषा भट्ट जी ने इस सफलता के लिए बधाई देते कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत ,अनुशासन,निरंतर अभ्यास एवं गुरुजनों के मार्ग दर्शन का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर के मंच पर बच्चों द्वारा प्राप्त यह उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों को भी नृत्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
संचालिका भट्ट बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारी संस्था विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय एवं विभिन्न नृत्य विधाओं को बढ़ावा देते हुए प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *