चित्रगुप्त जयंती पर हुई ओंकारेश्वर मंदिर में अर्चना

 

बिलासपुर. चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थों द्वारा कलम दवात के साथ धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर उनकी जयंती मनाई गयी।इस अवसर पर समाज के प्रमुख गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।
ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा लेआउट शुभम् विहार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा के साथ कलम दवात की पूजा विधि विधान से पूर्ण की गयी
इस अवसर पर पूर्व आईएसएस और ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक, संरक्षक एवं अध्यक्ष डॉ.रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने पूजा-आराधना के पश्चात कहा कि भगवान चित्रगुप्त सनातन चिंतन एवं धर्म के सर्वकालिक देवता हैं। प्रभु
चित्रगुप्त केवल मानव मात्र के देवता नहीं हैं बल्कि चराचर जगत सहित संपूर्ण ब्रह्मांड के निर्लिप्त देवता हैं। इनकी पूजा और आराधना से लौकिक और पार लौकिक दोनों जीवन सुधरता है।
इस अवसर पर कायस्थ परिवार से सर्वश्री डॉ.शिव शरण श्रीवास्तव,अरविंद श्रीवास्तव, मनीष सक्सेना,मुकेश सक्सेना, मदन श्रीवास्तव,निशांतश्रीवास्तव, यथार्थ श्रीवास्तव,श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव,करिश्मा श्रीवास्तव, लता श्रीवास्तव,शकुंतला पोगाटे, दिलीप मरकाम सहित बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित थे। पूजा संपन्न होने के बाद ओंका रेश्वर महादेव मंदिर के प्रशासनिक सदस्य डॉ.शिव शरण श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *