केंदा घाट में भारी-भरकम कंटेनर पलटा, घंटों यातायात रहा प्रभावित

 

बिलासपुर। बिलासपुर-पेण्ड्रा मुख्य मार्ग पर केंदा घाट में एक भारी-भरकम कंटेनर अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गया। हादसे के बाद मार्ग में पूरी तरह आवगमन ठप हो गया। साथ ही यातायात भी घंटों प्रभावित रहा। सडक़ के दोनों तरफ मालवाहक और भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को जोडऩे वाले इस व्यस्त मार्ग पर घंटों से आवागमन प्रभावित है। स्थानीय वाहन चाकों और राहगीरों के मुताबिक, केंदा घाटी की सडक़ पहले से ही जर्जर हालत में है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और घुमावदार ढलान होने से वाहन ड्राइवर को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भारी वाहनों के लिए इस रास्ते से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है।

तीन साल से चल रहा हाईवे निर्माण का काम

स्थानीय लोगों ने केंदा घाट में बार-बार जाम और दुर्घटनाओं के लिए बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे के सुस्त निर्माण कार्य को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य पिछले तीन वर्षों से तय समय से काफी पीछे चल रहा है। निर्माण एजेंसी की धीमी कार्यशैली के कारण सडक़ की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है।

आए दिन हादसा व यातायात जाम होता है

निर्माण एजेंसी की लाचारी और सुस्त कार्यशैली के कारण केंदा घाट में आए दिन वाहन खराब होने या दुर्घटनाएं होने से जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है। जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर तुरंत क्रेन भेजकर कंटेनर को हटाने और यातायात सुचारू कराने के साथ ही सडक़ निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *