टिहरी में पुल से 100 मीटर नीचे नदी में गिरी बस, आठ की मौत, 25 घायल

 

टिहरी. उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार सुबह भीषण बस हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। मुनि की रेती क्षेत्र के गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

टिहरी के अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दलों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल 25 लोगों में से 18 को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। शेष घायलों का ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *