अमावस की रात में मां काली की भक्तिभाव से हो रही पूजा-अर्चना

 

घुटकू के लोनिया पारा में सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
नौ दिनों की काली पूजा में क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल
दूर-दूर से पहुंच रहे भजन मंडियों का किया जा रहा है स्वागत सत्कार

 

 

 

बिलासपुर.  अचंल में मां काली पूजा अर्चना भक्तिभाव से किया जा रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में रात भर माता जस गाकर ग्रामीण पूजा महोत्सव में शामिल हो रहे। शहर लगे ग्राम घुटकू के लोनियापारा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यहां पूरे नौ दिनों तक मां काली की पूजा की जा रही है। गांव के सभी लोग मिलकर इस महोत्सव को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। यहां सौ से ज्यादा भजन मंडलियों ने मां को काली को समर्पित जस गीत गाकर आर्शिवाद प्राप्त किया। लोनिया पारा के आयोजन की चर्चा आस पास के गांवों में जोरशोर से हो रही है। मान्यता के अनुसार अमावस की काली रात में मां काली पूजा को लेकर विशेष महत्व है। शहर के अलावा अब गांवों में इस पूजा को विधि-विधान से किया जा रहा है। पांच दिन, सात या फिर पूरे नौ दिनों तक गांव के पवित्र स्थल में माता काली का विकराल रूपी प्रतिमा को बिठाकर भक्ति आराधना का दौर चल रहा है।
घुटकू के लोनिया पारा में आयोजित काली पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दीपावली के दिन माता की प्रतिमा को बिठाया गया है। पांचवे दिन से जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। लगातार आने वाली भजन मंडलियों को व्यवस्थित रूप से समय दिया जा रहा है ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। यहां 100 से ज्यादा जस गीत समितियां अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। आलम यह कि हर समिति को आधे घंटे का समय दिया जा रहा है ताकि सभी समिति अपनी गीत गा सके। पूरे गांव में जोरदार उत्साह का माहौल है। तखतपुर, मुंगेली बिलासपुर सहित आसपास के लोग यहां माता का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। रात में भारी उत्साह का माहौल रहा है।

जय अंबे सेवा मंडली की शानदार प्रस्तुति
बिलासपुर चांटीडीह के जय अंबे सेवा समिति के प्रमुख कृष्णा साहू और उनके साथियों ने घुटकू के लोनिया पारा आयोजित जसगीत प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान आयोजन समिति ने उनका सम्मान किया। यहां गांव की महिलाओं पंडाल पर उपस्थित रहती है। गांव के युवा भोजन व्यवस्था और आने वाले अतिथियों का स्वागत में जुट जाते हैं।

नौ दिनों का आयोजन
शहर के अलावा अब ग्रामीण अंचलों में भी मां काली पूजा अर्चना की जा रही है। रात में काली पूजा कर लोग मन्नत मां रहे हैं। भक्ति में शक्तीरूपी माता का दर्शन कर अपना जीवन धन्य मा रहे हैं। हर तबके लोग सार्वजनिक मंच में सामने आकर सेवा कर रहे हैं। खासकर युवाओं की टीम पूरी जिम्मेदारी के साथ मां काली पूजा अर्चना और व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं। अमावस की काली रात में साक्षात लोग मां की उपस्थित का अनुभव कर रहे हैं। दीपावली पर्व से चल रही काली पूजा लगातार की जा रही है। यहां नौ दिनों तक पूजा की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *