November 19, 2026
किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव आशुतोष शर्मा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर भूपेश बघेल ने नई जिम्मेदारी के लिए आशुतोष शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा किसानों के हितों, अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही।
आशुतोष शर्मा ने भी किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और किसान हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। इस सौजन्य मुलाकात के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय नारायण राय एवं साथी प्रशांत सिंह उपस्थित रहे।


