October 6, 2026
भारत-पाक फाइनल में उर्वशी रौतेला का ग्लैमर
एशियन गेम्स के हाई-वोल्टेज फाइनल में उर्वशी रौतेला की मौजूदगी बनी आकर्षण का केंद्र
क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का
मुंबई /अनिल बेदाग: एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट फाइनल में रोमांच अपने चरम पर रहा, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में बॉलीवुड ग्लैमर ने भी खास रंग भर दिया। जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मुकाबले में अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन उर्वशी रौतेला की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र बनी।
भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 19 रनों से मात दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया और पाकिस्तान को 192/6 तक सीमित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
उर्वशी की अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से जुड़ाव की कहानी भी खास रही है। साल 2023 में उन्हें पेरिस में एफिल टॉवर की पृष्ठभूमि में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी के आधिकारिक लॉन्च और अनावरण से जुड़ने का अवसर मिला था। अब जापान में भारत-पाकिस्तान फाइनल को करीब से देखना उनके लिए एक और यादगार अनुभव रहा।


