अमरकंटक-जीपीएम इलाके में कोहरे की चादर, वाहनों की रफ्तार धीमी

 

वाहन चलाना हुआ मश्किल, जन-जीवन प्रभावित

बिलासपुर.  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले सहित अमरकंटक क्षेत्र में अकवान तूफान के असर से लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी है। बेमौसम बारिश और पूरे इलाके में छाए घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कम दृश्यता और सडक़ों पर फिसलन के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

यात्रियों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। अचानक बढ़ी ठंड और लगातार बारिश के चलते लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। बाजारों और सडक़ों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल नजर आ रही है।लगातार बारिश के साथ घना कोहरा छाए रहने से सडक़ों पर दृश्यता कम हो गई है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी से गाडय़िां चलानी पड़ रही हैं। सडक़ों पर फिसलन के कारण भी आवागमन प्रभावित हो रहा है। बारिश और ठंड के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। लगातार बारिश और तापमान में गिरावट से सर्दी का असर बढ़ गया है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। घने कोहरे और नमी के कारण दमा व सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी सलाह के मुताबिक, ऐसे मौसम में बारिश में भीगने से बचना, गर्म कपड़े पहनना और ताजा व गर्म भोजन करना चाहिए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *