सिलदहा धान खरीदी उपार्जन केंद्र में 25 हजार बोरा जला
पथरिया। पथरिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिलदहा के सेवा सहकारी समिति मर्यादित के धान खरीदी उपार्जन केंद्र में आग लगने से लगभग 25 हजार सरकारी बारदाने (बोरा) जलकर खाक हो गया! इस घटना में करीब 6 लाख 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है!
आगजनी के बाद खरीदी केंद्र के देख रेख में क्यो कोताही बरती गई इस पर अब किसानों सहित आम नागरिक दबे आवाज में प्रश्न उठा रहे है, वही विपक्ष द्वारा सवाल उठाया जा रहा कि ये आग कही बोरे के हेरा फेरी के लिए तो नही किया गया है! वही घटना के बाद जानकारी अनुसार 19 और 20 नवम्बर की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा धान खरीदी केंद्र के एक कक्ष में रखे हुए 25 ह?ार नग खाली सरकारी बारदाने में आ लगा दी गई! केंद्र प्रभारी डाकेश्वर प्रसाद कश्यप ने इस मामले को लेकर पथरिया थाना प्रभारी के नाम लिखित शिकायत में बताया कि केंद्र के चौकीदार रामप्रसाद यादव ने रात करीब 1:30 बजे बारदानों को जलते हुए देखा और इसकी सूचना समिति के अध्यक्ष सहदेव वर्मा और केंद्र प्रभारी डाकेश्वर प्रसाद कश्यप को दी, जहां दोनों मौके पर पहुचे तो देखा कि बारदाना (बोरा) पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था! घटना के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पथरिया थाने में मामला दर्ज किया गया!


