कांग्रेस ने सुशांत पर लगाया राजनीतिक बदला लेने का आरोप

 

 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी

बिलासपुर.  बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला पर बदले की राजनीति करने के तहत विकास कार्य करने का आरोप लगाया है। इससे नाराज कांग्रेसियों ने 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है।

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सरपंच और नागरिक पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय केशरवानी के निवास पर जुटे। यहां क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के बाद कलेक्टर को वॉट्सऐप के जरिए ज्ञापन भेजा गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचायत कार्यों में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप, सरपंचों पर दबाव, पसंदीदा ठेकेदारों से काम कराने और प्रशासनिक दबाव की शिकायत की। इसके साथ ही अवैध उत्खनन समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने कहा कि उनकी शिकायतों पर प्रशासन स्तर पर निष्पक्ष सुनवाई और जांच नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी होगा। कांग्रेस ने सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। पसंदीदा ठेकेदारों से काम कराने की शिकायत भी की है। कुछ मामलों में विकास कार्य शुरू होने से पहले ही संबंधित ठेकेदारों को कथित तौर पर अग्रिम भुगतान करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *