कोरबा जिले में गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता,युवतियों और महिलाओं की तलाश जारी

 

कोरबा। जिले में पिछले कुछ महीनों के दौरान महिलाओं, युवतियों और एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर विभिन्न थानों में गुम इंसान और अपहरण की आशंका (धारा 140(3) के तहत कुल 8 मामले दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। इन घटनाओं से संबंधित के परिजनों में चिंता का माहौल है। दिल्ली गई युवती से संपर्क टूटा: बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम सरभोंका की सोनमतिया धनुहार (24 वर्ष) पिछले साल नवंबर 2025 में सहेली के साथ दिल्ली मजदूरी करने गई थी। जुलाई 2026 के बाद से उसका फोन बंद है और परिजनों से संपर्क टूट गया है। मां ने उसकी विशिष्ट पहचान (बाएं हाथ की उंगलियों की कमी और पिंडली पर निशान) के आधार पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बैंक जाने निकली महिला और बच्ची लापता
बांगो थाना क्षेत्र के सासिन गांव की रेखा मरकाम (26 वर्ष) अपनी ढाई साल की बेटी साक्षी के साथ 17 जुलाई को बैंक जाने के लिए निकली थीं, जो आज तक वापस नहीं लौटीं। पसान थाना क्षेत्र के दम्हामु?ा गांव से लालचंद सारथी की तीसरी पत्नी थुनिया बाई 23 सितंबर को अपने 3 मासूम बच्चों को घर पर अकेला छोडक़र, साथ में 10 हजार रुपए और मोबाइल लेकर कहीं चली गई।

मायके और रिश्तेदारों के यहां से महिलाएं गायब
दीपका, बांगो और कोतवाली थाना क्षेत्रों में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। दीपका क्षेत्र से मायके जाने निकली रमला बाई, उरगा क्षेत्र के एक शिक्षक की पत्नी अर्चना मरकाम, और सीतामढ़ी (कोरबा) की जानकी यादव (50 वर्ष) के अचानक लापता होने पर पतियों और परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *