वन भूमि पर अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर जब्त
मरवाही वन मंडल के अफसरों ने की कार्रवाई
बिलासपुर। मरवाही वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र गौरेला के पड़वनिया क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से उत्खनन करते ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। वन नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र गौरेला का वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। पड़वनिया निवासी संतोष गुरजे का ट्रैक्टर वन भूमि में अवैध रूप से उत्खनन करते हुए पाया गया। वहीं वन विभाग की टीम के द्वारा मौके पर कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रैक्टर को पकडक़र जब्त कर लिया गया। इस प्रकरण में वन नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। वन विभाग के द्वारा वन क्षेत्रों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। वन भूमि पर अवैध उत्खनन एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग की वन परिक्षेत्र अधिकारी ज्योत्सना पाण्डेय ने आमजन से अपील की है कि वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन, अतिक्रमण या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम वन कार्यालय अथवा वन अमले को सूचित करें।


