
नगर निगम चुनाव: वार्ड 35 से सुदर्शन रजक ने पेश की दावेदारी
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। नगर निगम वार्ड चुनाव करीब आते ही दावेदारों में होड़ मची हुई हैं। पार्टी के लिए काम करने वाले युवा भी इस चुनाव में हिस्सा लेने जा रहे हैं। जूना बिलासपुर वार्ड क्रमांक 35 से युवा उम्मीदवार सुदर्शन रजक भी दावेदार के रूप में सामने आ रहे हैं। उनका कहना है कि मौका सबको मिलना चाहिए, चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी का चयन अगर किया जाएगा तो निश्चित ही जीत मिलेगी। आम जनता में अच्छी पकड़ हो तो सब कुछ मुमकीन हो जाता है। वार्डों के चुनाव में व्यक्ति विशेष और काम करने प्रत्याशी को चुना जाता है। अवसर तलाशने वाले प्रत्याशियों को आम जनता पसंद नहीं करती।
वार्ड क्रमांक 35, जो सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है सुदर्शन का कहना है कि उन्होंने अपने पिता के साथ बचपन से ही भाजपा में काम किया है और पार्टी को हर चुनाव में जीत दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सुदर्शन ने बताया कि भाजपा की नीति ‘सबका साथ, सबका विकास’ है और यह पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के हित में काम करती है। उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें वार्ड 35 का प्रत्याशी बनाने का अवसर देगी। बहरहाल नगर निगम चुनाव में दावेदारी करने वाले अपना आवेदन जमा कर हैं, अंतिम फैसला पार्टी आला कमान के हाथ में होता है।
More Stories
शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – मुख्यमंत्री
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि...
नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 गिरफ्तार
बिलासपुर. ग्राम परसोड़ी (परसदा) निवासी प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की नाबालिक बेटी अपने सहेलियों के...
जिला पंचायत क्रमांक 3 में स्मृति श्रीवास के पक्ष में जबरदस्त माहौल
बिलासपुर. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 में कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास की धर्मपत्नी वर्तमान जिला पंचायत सदस्य स्मृति त्रिलोक...
पूरे राज्य में बजा भाजपा का डंका… बिलासपुर नगर निगम में प्रचंड बहुमत, पूजा विधानी भारी मतों से जीती
49 पार्षद भाजपा के तो महज 18 में कांग्रेस सिमटी, तीन वार्डों में निर्दलीय पार्षदों ने जमाया कब्जा बिलासपुर/ अनिश...
बिलासपुर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएंगे: तोखन साहू
https://youtu.be/TtCuyY9EhHI बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। नगर निगम और नगर पंचायतों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज...
चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य… दीपक बैज
रायपुर। नगरी निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव परिणाम हमारी...