19 साल से बिलासपुर में रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से बना रखी थी पहचान

 

एनटीपीसी सीपत में कर रहा था लिफ्ट मेंटनेंस का कार्य

बिलासपुर। बांग्लादेशी युवक 19 साल से भारत में आकर बिलासपुर में रहकर काम कर रहा था। इसकी भनक किसी को नहीं चली। एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में एसटीएम की टीम ने बांग्लादेशी युवक को खोज निकाला है। युवक ने साल 2005 में बांग्लादेश से भारत आ गया था। साल 2005 से 2007 तक तमिलनाडू में रहा व वर्ष 2007 में बिलासपुर आ गया। बिलासपुर आकर इसने एनटीपीसी सीपत में लिफ्ट मेंटनेंस का कार्य पिछले 19 वर्षो से कर रहा था।
विशेष टास्क फोर्स द्वारा बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापामार कार्रवाई व जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की जा रही है। अभी विगत 20 दिन पूर्व सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से भी संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ कर होल्डिंग सेंटर, रायपुर भेजा गया था। उस वक्त यह व्यक्ति भाग गया था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। निरीक्षक संजय शिंदे को सूचना प्राप्त हुई कि यह व्यक्ति सरकंडा क्षेत्र में छुपकर निवासरत है, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में निरीक्षक के द्वारा लगातार इस व्यक्ति के आने, जाने व रहने के पता ठिकानों पर पूछताछ की गई।

एसटीएफ में ये अधिकारी हैं शामिल
24 सितंबर को एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में व स्पेशल टास्क फोर्स की नोडल अधिकारी एएसपी रशमीत कौर चावला के नेतृत्व में निरीक्षक संजय सिंदे व जिला विशेष शाखा की टीम से उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, आरक्षक कमल साहू, आरक्षक अभिषेक यादव के द्वारा गुरुवार की सुबह 5 बजे सूर्या विहार कालोनी, जहां यह व्यक्ति किराए के मकान में छुपकर निवासरत था (पूर्व में यह व्यक्ति बंगाली पारा गली नं.-3 सरकंडा में भी रहता था) टीम ने बारिकी से पूछताछ की उसने अपना नाम अतीक हुसैन पिता स्व.मोहम्मद हुसैन (42) बांग्लादेश का मूल पता-ग्राम-नाईखोने, थाना-अरैहजार, जिला-नारायणगंज, राज्य-ढाका (बांग्लादेश) पिन नंबर 1450 का खुद को रहने वाला बताया।

जाति प्रमाण पत्र भी बनवा लिया था युवक
युवक ने पुलिस को इंडियन पासपोर्ट, आधार कार्ड, पेन कार्ड वोटरा आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची, जैसे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज इसके द्वारा दिखाये गये। जिसे इसने स्वीकार किया कि सभी दस्तावेजों को इसके द्वारा गलत तरीके से बनवा लिया गया। बिलासपुर पुलिस द्वारा अतिक हुसैन के विरूद्ध बांग्लादेश डीपोर्टेशन की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के किये जाने तक इसे होल्डिंग सेंटर रायपुर भेजा जा रहा है। साथ ही इसकी सूचना भारत में स्थित कलकत्ता, दिल्ली में संबंधित बांगलादेशी दुतावास को भी सूचना दी जा रही है।

टोल फ्री नंबर किया जारी
आम नागरिकों से अवैध रूप से निवासरत व्यक्तियों अथवा संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं पुलिस तक सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से टोलफ्री नंबर 1800.233.1905 भी जारी किया गया था। बिलासपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति के संबंध में उसकी पहचान निवास अथवा दस्तावेजों को लेकर संदेह हो या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो उसकी सूचना टोल फ्री नंबर पर दी जा सकती है। बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध घुसपैठ एवं बिना वैध दस्तावेजों के निवासरत व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *