निगम के बाबू 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

 

एसीबी की टीम ने निगम कार्यालय में छापामार कार्रवाई की

बिलासपुर। नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कर्मचारी ने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को कराने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने इसकी पुष्टि की और फिर ट्रैप की कार्रवाई की।

राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला अपने मकान के नवीनीकरण से जुड़े काम के लिए नगर निगम पहुंचा था। इसी काम को आगे बढ़ाने के बदले संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका ने उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। रिश्वत मांगे जाने से परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी को दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की। शिकायत सही मिलने पर शुक्रवार को टीम ने नगर निगम कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई की। योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर कर्मचारी के पास भेजा गया। जैसे ही कर्मचारी ने 10 हजार रुपए की रकम ली, वैसी ही एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

सामान्य सभा के दौरान पहुंची एसीबी टीम

जिस समय एसीबी की टीम की कार्रवाई करने निगम पहुंची। उस दौरान नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। निगम कार्यालय में एसीबी की टीम के पहुंचने और कर्मचारी के पकड़े जाने की खबर फैलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। निगम परिसर में काफी देर तक कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *