September 25, 2026
सिक्किम में लगातार भारी बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए
सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में लगातार भारी बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन बृहस्पतिवार देर रात हुआ, जिससे रिम्बी गांव में व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ।
उन्होंने बताया कि घटना में सरकारी आवासों समेत कई मकान पूरी तरह नष्ट हो गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने हालांकि कहा कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रिम्बी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा और कुशलक्षेम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


