वरिष्ठ पत्रकार केशव शुक्ला को सद्भावना सम्मान 


बिलासपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर 2 अक्टूबर को ” महात्मा गांधी शांति,सदभावना सम्मान- 2026 से नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सम्मानित किया जाएगा।
प्रेस क्लब वर्किंग जनर्लिस्ट के द्वारा यह सम्मान पत्रकारिता, सामाजिक सदभावना,शांति के के क्षेत्र में,निर्भीक,निष्पक्ष एवं अनुकरणीय योगदान तथा गांधीवादी मूल्यों सत्य,अहिंसा और सत्ताग्रह की प्रतिमूर्ति के रूप में देश में दो लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।इसमें पुणे महाराष्ट्र के समाज सेवी डॉ. सुधीर तारे एवं छत्तीसगढ़ से केशव शुक्ला को यह सम्मान मिल रहा है।
उक्त आशय की जानकारी प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सैयद खालिद कैस जी ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रेषित की है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *