जागरूकता से साइबर सुरक्षा तक, 49 दिन में 18 लाख लोगों से हुआ संवाद

15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चला अभियान

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की पहल से 49 दिनों के भीतर 18 लाख से ज्यादा लोगों को साइबर सुरक्षा से जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, श्रमिकों, ग्रामीणों, शासकीय कर्मचारियों, समाज के प्रत्येक वर्ग को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा।
छत्तीसगढ़ में संचालित राज्य स्तरीय साइबर जागृति महाअभियान के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाए गए 49 दिवसीय व्यापक साइबर जागरूकता अभियान का आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में समापन हुआ। प्रथम सप्ताह विद्यार्थी व युवा, द्वितीय सप्ताह बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाएं, तृतीय सप्ताह वरिष्ठ नागरिक, चतुर्थ सप्ताह महिलाएं एवं छात्राएं, पंचम सप्ताह असंगठित क्षेत्र के युवा एवं श्रमिक, षष्ठम सप्ताह शासकीय क्षेत्र की संस्थाएं, सप्तम सप्ताह ग्रामीण एवं अर्धसैनिक क्षेत्र के नागरिक। इस प्रकार पूरे 49 दिनों तक जिले के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाकर साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

ऑनलाइन साइबर संवाद से जुड़े
आईजी रामगोपाल गर्ग व एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में गणमान्य नागरिकों, व्यापारिक संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं, एनजीओ, चेतना मित्रों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों, खिलाडिय़ों, प्रेस-मीडिया, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ऑनलाइन, ऑफलाइन साइबर संवाद आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, बचाव के उपायों, पीडि़तों के अनुभव साझा किए गए और नागरिकों की साइबर संबंधी शंकाओं का समाधान किया गया।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *