October 5, 2026
ज्ञानेश कुमार को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं: कांग्रेस
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्जल भुइंया की हालिया टिप्पणियों ने निर्वाचन आयोग और उसके प्रमुख ज्ञानेश कुमार को ”बेनकाब” कर दिया है तथा कुमार के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक खबर साझा करते हुए दावा किया कि न्यायमूर्ति भुइंया ने मतदान के अधिकार को संविधान की मूल संरचना का हिस्सा बताते हुए जो टिप्पणी की है, उससे यह निष्कर्ष निकलता है कि संवैधानिक पद पर बैठे कुमार ने संविधान का उल्लंघन किया है।


