गरबा को लेकर अवैध वीडियो पोस्ट, हिंदू संगठन ने की शिकायत
रतनपुर के एतिहासिक किले में सूट किया गया वीडियो
बिलासपुर। गरबा व हिंदू सांस्कृति कार्यक्रमों से संबंधित अवैध वीडियो युवतियों द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है। जिससे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही कार्रवाई की मांग भी की गई है।
गुरुवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया गया। यह वीडियो मंदिर चौक जरहाभाठा ओम नगर निवासी शिफा मैथ्यू नाम की महिला की सोशल मीडिया आईडी से पोस्ट किया गया। वीडियो में गरबा और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कंटेंट के साथ युवतियों को धूम्रपान करते हुए और बाइक पर बैठकर गरबा पास के प्रचार से जुड़े दृश्य दिखाए गए हैं। एक अन्य वीडियो में हथियार के साथ वीडियो बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ वीडियो रतनपुर के ऐतिहासिक किले के ऐसे हिस्से में शूट किए गए, जहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित बताया जा रहा है। हिंदू संगठनों का कहना है कि किसी भी व्यवसाय या व्यक्तिगत प्रचार के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन धार्मिक परंपराओं और प्रतीकों को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट बनाए जाने पर कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने एएसपी पंकज पटेल को लिखित में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


