दुर्गा पंडाल व आयोजन स्थल तक पहुंचने रूट प्लान तैयार

 

बिलासपुर. दुर्गा उत्सव, गरबा उत्सव व विजयदशमी पर्व के दौरान रावण दहन कार्यक्रम व मां महामाया मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए रूट प्लान तैयार किया गया है। कई जगहों पर डायवर्सन (परिवर्तित मार्ग), वाहन पार्किंग, नो एंट्री, आम नागरिकों के लिए पृथक पृथक एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, प्रसाधन स्थल, पीने की पानी, मेडिकल सुविधा, इलेक्ट्रिक व्यवधान पर जनरेटर सुविधा उपलब्ध कराया गया है।
तेली पारा में दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की गई है। सरकंडा की ओर से आने वालों के लिए महामहाय चौक, हुंडई चौक, राम सेतु के मध्य न्यू रिवर व्यू पार्किंग स्थल, शनिचरी मार्केट की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए हैप्पी स्ट्रीट, कोतवाली क्षेत्र से आने वालों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग, लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर ग्राउंड एवं नेहरू चौक व बृहस्पति बाजार क्षेत्र से आने वालों के लिए वाजपेई ग्राउंड निर्धारित की गई है। शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक चार पहिया वाहन व बड़ी गाडिय़ों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आवश्यकता अनुसार नेहरू चौक, इंदिरा सेतु चौक, सीपत चौक, हुंडई चौक, गांधी चौक, कोतवाली चौक, बस स्टैंड चौक, ईदगाह चौक, देवकी नंदन चौक, राम सेतु चौक, चाटीडीह चौक, आर के पेट्रोल पंप चौक, शनिचरी रपटा चौक एवं अन्य चौक से परिवर्तित मार्ग बनाई जा सकती है।

गरबा व डांडिया उत्सव यहां होगा
गरबा व डांडिया कार्यक्रम महाराणा चौक रिंग रोड नंबर 2 फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी, महाराजा अग्रसेन जनकल्याण बोदरी थाना चकर भाठा, अलका वेन्यू रॉयल पार्क उसलापुर स्टेशन के पास, बहत राय प्रथम हॉस्पिटल के पास, अशोक नगर सरकंडा, कपिल नगर सरकंडा, चौकसे कॉलेज मैदान, पुत्री शाला सामुदायिक भवन चाटी डीह चौक, होटल सेंट्रल पॉइंट चकरभाठा, इमली पारा रोड, व्यापार विहार बड़ी पार्किंग, तिलक नगर देवकीनंदन नवीन कन्या उत्तर माध्यमिक शाला, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल कोतवाली सहित अनेक स्थानों पर आयोजित है। आयोजन स्थल के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

रतनपुर महामाया दर्शन स्थल
रतनपुर मां महामाया मंदिर के समीप तालाब के किनारे वीआईपी पार्किंग व हेलीपैड परिसर के पास, भैरव बाबा दर्शन के समय भैरव बाबा मंदिर के 100 मी पूर्व पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर भी यातायात पुलिस सुरक्षा के लिए हेतु तैनात होगी। पुलिस ने अपील की है कि पंडाल स्थल पर जाते समय पैदल ही जाए और निर्धारित पार्किंग में ही अपने वाहनों को खड़ा करें। दर्शन पश्चात पार्किंग से वाहन को नजदीकी मार्ग से निकालने का प्रयास करें, ताकि कहीं पर भी वाहनों के कारण यातायात व्यवधान की स्थिति निर्मित ना हो और प्रत्येक श्रद्धालुओं को दर्शन लाभ प्राप्त हो सके।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *