छोटे कामों के लिए नहीं जाना पेड़ेगा निगम, वाट्सएप चैटबाट होगा पूरा काम

 

सेवा से जुडऩे 7648037655 वाट्सएप जारी किया

बिलासपुर। नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है। अब नागरिकों को छोटे-छोटे कामों और सरकारी औपचारिकताओं के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निगम ने एक विशेष वाट्सएप चैटबाट सेवा शुरू की है। इसके जरिए घर बैठे ही कई नागरिक सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।

लोग अपने मोबाइल से 7648037655 नंबर पर मैसेज कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस चैटबाट के माध्यम से संपत्तिकर का आनलाइन भुगतान और भुगतान की रसीद तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं भवन निर्माण अनुमति से जुड़े आवेदन का स्टेटस देख सकते है। किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए निदान 1100 पोर्टल पर सीधे रीडायरेक्ट हो सकते हैं। पानी का बिल और निगम की दुकानों का किराया आनलाइन जमा करने की सुविधा भी इसमे मिलेगी, जो शहरवासियों के लिए उपयोगी सुविधा साबित होगी और लोग घर बैठे ही इस सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस डिजिटल सुविधा के शुरू होने से आम जनता की समय और श्रम दोनों बचेगा। लोगों को बेवजह लंबी लाइनों में खड़े होने या दफ्तर के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। नगर निगम ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस आधुनिक डिजिटल व्यवस्था का अधिक से अधिक उपयोग करें और घर बैठे निगम की सेवाओं का लाभ उठाएं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *