October 11, 2026
पसान में हाथियों का आतंक, होस्टल के बच्चे घर भेजे गए
कोरबा । कटघोरा वन मंडल के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। तेलियामार के आसपास विचरण कर रहे हाथियों के डर से दीपक मिशन स्कूल प्रबंधन ने होस्टल में रह रहे बच्चों को घर भेज दिया है। तीन दिन पहले ही हाथियों ने स्कूल की दीवार तोड़ दी थी और बगीचे के साथ एक किसान के मकान को भी नुकसान पहुँचाया था।
ग्रामीण अब रातभर जागकर घर और खेतों की रखवाली कर रहे हैं। कुछ लोग तो छत पर खाट डालकर सोने को मजबूर हैं। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है और नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है।


