आज ही के दिन कल्पना चावला की अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी

नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 16 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं 
1556: फ़िलिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने।
1581: ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।
1769: कलकत्ता में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1947: विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।

1955: खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का पुणे में औपचारिक रूप से उद्घाटन।
1969: सोवियत अंतरिक्ष यानों ‘सोयुज 4’ और ‘सोयुज 5’ के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।
1992: ब्रिटेन एवं भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि।
1989: सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।
2003: दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर भारतीय मूल की कल्पना चावला रवाना।
2009: क्रिकेट में उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।16 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 
1946: अभिनेता कबीर बेदी का जन्म।
1927: हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री तथा टीवी कलाकार कामिनी कौशल का जन्म।
1926: प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का जन्म।
1630: सिक्खों के सातवें गुरु गुरु हरराय का जन्म।

16 जनवरी को हुए मृत्यु 
1901: भारत के प्रसिद्ध समाज सुधारक, राष्ट्रवादी महादेव गोविन्द रानाडे की मृत्यु।
1938: सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की मृत्यु।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!