आज ही के दिन क्रांतिकारी तात्यां तोपे को फांसी दी गई थी

नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 18 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

18 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं 

1612- मुगल साम्राज्य के बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया.

1853-  एशिया की पहली ट्रेन बॉम्बे से तन्ना तक चलायी गई.

1859- वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गई.

1906- सेन फ्रांसिस्को में आए भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत.

1917- महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया.

1950- विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की.

1955- बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन का आयोजन किया गया था.

1971- ‘सम्राट अशोक’ नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा.

1978- प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन.

1991- केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ.

1994- वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया.

2001- भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद हुए थे.

2008- पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला.

2008- अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया.

2013- इराक की राजधानी बगदाद में हुए बम धमाकों से 27 की मौत, 65 घायल.

2014- माउंट एवरेस्ट मेंआए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत.

18 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का जन्म 1621 में हुआ.
  • आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक धोंडो केशव कर्वे का जन्म 1858 में हुआ.
  • भारत के राजनीतिज्ञ चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह का जन्म 1901 में हुआ.
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म 1916 में हुआ.
  • बालीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का जन्म 1961 में हुआ.
  • भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी का जन्म 1928 में हुआ.18 अप्रैल को हुए निधन 
    • 1859 में वीर पुरुष और ‘प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम’ में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति तात्या टोपे का निधन.
    • 1898 में भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक दामोदर हरी चापेकर का निधन.
    • 1955 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का निधन.
    • 1959 में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का निधन.
    • 1972 में महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित पांडुरंग वामन काणे का निधन.
    • ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का निधन 18 अप्रैल 1999 को हुआ था.
    • 2003 में हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक सुधाकर पाण्डेय का निधन.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!