आज ही के दिन ब्राजील से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हुई थी

नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 19 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1154- किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।

1919- अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुई.

1927- उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुयी।

1927- महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी।

1941- जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।

1961- गोवा स्वतंत्र हुआ।

1961- ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।

1983- ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई।

1998- अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा, डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित.

2012- पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

19 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर का जन्म 1899 में हुआ.
  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का जन्म 1919 में हुआ.
  • भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म 1934 में हुआ.
  • पूर्व क्रिकेटर नयन मुंगया का जन्म 1969 में हुआ.
  • ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान रिकी पोंटिंग का जन्म 1974 में हुआ.
  • अमरीकन फुटबॉल के खिलाड़ी जेक प्लमर का जन्म 1974 में हुआ.
  • अमरीकन अभिनेता जेक गाइलनहाल का जन्म 1980 में हुआ.

19 दिसंबर को हुए निधन

  • 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल लार्ड डलहौजी का निधन 1860 में हुआ.
  • महान् स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार राम प्रसाद बिस्मिल का निधन 1927 में हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का निधन 1927 में हुआ.
  • भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक ठाकुर रोशन सिंह का निधन 1927 में हुआ.
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का निधन 1988 में हुआ.
  • लेखक और गांधीवादी पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का निधन 2016 में हुआ.


Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!