आज ही के दिन ‘स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी’ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया था

नई दिल्ली. इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 15 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
15 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1686- मुग़ल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये.
1917- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी.
1924- अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया.
1932- टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की.
1932- टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान भरी.
1949- त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया.
1996- फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना.
1997- अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया.
1998- ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
2006- संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया.
2007- अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया.
2008- रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की. अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक ‘द हाइट टाइगर’ के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया.
2012- ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास ‘ब्रिंग अप द बडीज़’ के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
2013- फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत.
15 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
- मुगल शासक अकबर का जन्म 1542 में हुआ.
- प्रसिद्ध उपन्यास द गॉडफादर के रचयिता मारियो ग्येनल्यूगी पूजो का जन्म 1920 में हुआ.
- इतालवी कैथोलिक पादरी लुइजी जिउसानी का जन्म 1922 में हुआ.
- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) शंकर का जन्म 1922 में हुआ
- भारत के 11वें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्म 1931 में हुआ.
- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्म 1952 में हुआ.
- भारतीय निर्देशक मीरा नायर का जन्म 1957 में हुआ.
15 अक्टूबर को हुए निधन
- मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फारसी का प्रसिद्ध कवि फैजी का निधन 1595 में हुआ.
- एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन 1961 में हुआ.
- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का निधन 1975 में हुआ.
- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का निधन 1999 में हुआ.
- कंबोडिया के राजा नोरोदम शिनौक का निधन 2012 में हुआ.