उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में 15 अगस्त को आजादी का 74वां पर्व हर्षोंल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान एवं परेड कमाण्डर धनेन्द्र धु्रव रक्षित निरीक्षक के द्वारा केन्द्रीय जेल की बैण्ड के राष्ट्रगान की धुन पर राष्टीय सलामी दी गई। दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुए और तथा वर्दी धारी अधिकारियों ने सेल्यूट किया। मुख्य अतिथि श्री पटेल ने मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर एवं उल्लास के प्रतीक गुब्बारे उड़ाये गये। इसके पश्चात समारोह में कोराना महामारी से निपटने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स, राजस्व विभाग, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, के अधिकारियों, कर्मचारियो, रेडक्रास के कार्यकताओं, एन.जी.ओ. को प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान किया गया। कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए दिन रात काम करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अमले का सम्मान करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन को शील्ड प्रदान किया गया।
समारोह में सशस्त्र पुलिस बल सकरी, जिला पुलिस बल पुरूष एवं जिला पुलिस बल महिला, जिला होम गार्ड पुरूष एवं जिला होम गार्ड महिला की टुकड़िया शामिल हुई। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चैहान, नगर निगम महापौर रामशरण यादव, संभागायुक्त डाॅ. संजय अंलग, आईजी पुलिस दीपंाशु काबरा, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं प्रशासनिक अधिकारी, अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।