उड़ान 4.0 योजना का टेंडर तत्काल जारी किया जाए : जनसंघर्ष समिति


बिलासपुर. हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के द्वारा बिलासपुर से महानगरों तक हवाई सुविधा की मांग के लिए तालापारा मुख्य मार्ग में समिति के कार्यकर्ता समीर अहमद के निवास के पास नगर निगम सभापति शेख नजीरूद्दीन के घर के सामने सांकेतिक धरना दिया गया। समिति ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि उड़ान 4.0 योजना का टेंडर जो कि दिसम्बर 2019 में किया गया था, उसके परिणाम तत्काल जारी किये जाये।

गौरतलब है कि उड़ान योजना का शुभारंम्भ 2016 में किया गया था, और 2017, 2018 में क्रमशः उड़ान 1.0, उड़ान 2.0 एवं उड़ान 3.0 के तहत विभिन्न मार्गो पर हवाई सेवा प्रारम्भ करने की अनुमति दी गई। इस योजना के तहत चयनित विमान कंम्पनी को यह भी भरोसा दिलाया जाता है कि 3 वर्षो तक किसी अन्य कंम्पनी को इस मार्ग पर अनुमति नहीं दी जायेगी और यात्री बढ़ने पर चयनित कंम्पनी को ही अतिरिक्त उड़ान प्रारंम्भ करने की छुट होगी। गत 3 वर्ष उड़ान योजना के टेंडर के नतीजे अधिकतम 3 महीने में जारी कर दिये गये। परन्तु दिसम्बर 2019 के टेंडर का नतीजा आज तक घोषित नहीं किया गया है। इस टेंडर मंे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली और बिलासपुर से भोपाल होते हुए जयपुर मार्गो पर उड़ान कंम्पनियों ने टेंडर डाले है जिसके आधार पर अब उन्हें हवाई सेवा प्रारंम्भ करने के निर्देश दिये जाने चाहिए।

आज का सांकेतिक धरना तालापारा मुख्य मार्ग पर आहूत हुआ। धरने के दौरान सोशल डिस्टेसिंग, मास्क और सेनेटाइजर की पूरी व्यवस्था की गई थी। आज के धरने में नगर निगम के महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरूद्दीन विशेष रूप से शामिल हुये। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि उनके द्वारा भी केन्द्रीय उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर उड़ान 4.0 योजना के नतीजे घोषित करने की मांग की गई है परन्तु अभी तक पत्र का कोई जवाब नहीं आया है। आज के धरने में तालापारा एवं मगरपारा क्षेत्र के दुलारे भाई, समीर अहमद बबला राजेश शुक्ला, गयुर हुसैन, करमचंद बोले, अर्जुन सिंग, कमलेश दुबे, अबरार बाबा और दिलीप कक्कड़ शामिल हुए। वही समिति की ओर से अशोक भण्डारी, डीगू राव, देवेंन्द्र सिंह ठाकुर,, बद्री यादव,, सुदीप श्रीवास्तव आकर समर्थन व्यक्त किये। 31 जुलाई
का सांकेतिक धरना समिति के कार्यकर्ता अशोक भण्डारी के निवास स्थल के पास राजेन्द्र नगर चैक लिंक रोड में
दिया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!