एक क्लिक में पढ़े बिलासपुर की ख़ास ख़बरें…

File Photo

जिले में 5 दिसंबर को आयोजित राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बिलासपुर जिले में 43 वां राउत नाच महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 05 दिसम्बर 2020 शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 05 दिसम्बर शनिवार को शाम 03.45 बजे बिलासपुर पहुंचेगे। वे शाम 04 बजे से शाम 05.30 बजे तक राउत नाचा महोत्सव में शामिल होने के उपरांत 05.30 बजे कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कृषि मास मीडिया समिति की बैठक 26 नवम्बर को संपन्न : कृषि मास मीडिया समिति की बैठक 26 नवम्बर 2020 को संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में माह दिसम्बर 2020 में आकाशवाणी केन्द्र बिलासपुर के माध्यम से किसानवाणी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसारण होने वाले विषय एवं वार्ताकार तय किये गये हैं। कार्यक्रम का प्रसारण 1 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक रात्रि 7ः30 से 8ः00 बजे तक किया जायेगा। जिसमें प्रमुख रूप से वन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन, रेशम विभाग एवं उद्यान विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की जायेगी।

सांई खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति का निर्वाचन कार्यक्रम जारी :  राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार श्री सांई खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित अरविंद नगर वार्ड 66 बंधवापारा सरकण्डा विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर के निर्वाचन कार्यक्रम 01 दिसम्बर 2020 को जारी किया गया है। नामांकन पत्र 08 दिसम्बर 2020 को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। नामांकन पत्रों की जांच 09 दिसम्बर को  पूर्वान्ह 11 बजे से की जायेगी। नामांकन पत्रों की वापसी 10 दिसम्बर को 11 से दोपहर 12.30 बजे तक एवं चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चिन्हों का आबंटन उसी दिन किया जायेगा। विशेष साधारण सम्मिलन  का आयोजन 17 दिसम्बर 2020 को 11 से 04 बजे तक किया जायेगा। 19 दिसम्बर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसाइटियों के प्रतिनिधियों तथा अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन की सूचना जारी की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसाइटियों के प्रतिनिधियों तथा अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन 23 दिसम्बर 2020 को 11 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!