एक क्लिक में पढ़े बिलासपुर की ख़ास ख़बरें…

File Photo

दुखी एवं परेशाान किसानों को मिलेगी मदद डायल 112 से : किसान अपने फसल बेचने में आ रही समस्या से परेशान है या उसे अन्य मदद की जरूरत है तो 112 नंबर डायल कर वे अपनी समस्या बता सकते है। उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए डायल 112 की सेवा को किसानों से जोड़ने के निर्देश दिये है। इस धान खरीदी सीजन तक यह सेवा किसानों को उपलब्ध होगी। किसानों के पंजीयन रकबे की एंट्री, रकबे की कमी, गिदावरी में किसी प्रकार की त्रुटि, धान बेेचने में किसी प्रकार की समस्या या किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता हेतु 112 नंबर डायल कर जानकारी दे सकते हंै। उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है।

खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण के 376 प्रकरण दर्ज : कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण का सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। इस वर्ष अब तक 376 प्रकरण दर्ज कर 1 करोड़ 53 लाख 88 हजार से अधिक की राशि अर्थदण्ड के रूप में वसूली की गई है। उप संचालक खनिज बिलासपुर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में नवम्बर माह तक जिले में अवैध उत्खनन के 23 प्रकरण दर्ज किये गये। जिसमें 18 लाख 74 हजार से अधिक की राशि अर्थदण्ड के रूप में वसूल की गई। इसी तरह अवैध खनिज परिवहन के 338 प्रकरण दर्ज कर 65 लाख 15 हजार से अधिक की राशि का अर्थदण्ड लगाया गया। खनिज के अवैध भंडारण के 6 प्रकरणों में 1 लाख 50 हजार और भण्डारण नियमों के उल्लंघन के 2 प्रकरणों में 52 लाख 98 हजार तथा खदान संचालन में नियमों का उल्लंघन करने पर 7 प्रकरण दर्ज किये गये। जिसमें 15 लाख 50 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया।

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति पी.आर. रामचन्द्र मेनन, मुख्य न्यायाधीश एवं कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 12 दिसम्बर, 2020 को इस वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। विधिक सहायता अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा विधिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में 17 नवम्बर 2020 से न्यायालयीन कार्य सामान्य ढंग से संचालित हो रहे है। अतः नेशनल लोक अदालत 12 दिसम्बर, 2020 की कार्यवाही में पक्षकारगण अपने सुविधानुसार वर्चुअल अथवा भौतिक उपस्थिति के साथ अपने मामले में राजीनामा कर अपने मामले का निराकरण करा सकते है। लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों सहित बैंक, विद्युत, जन, श्रम, वैवाहिक, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, समझौते योग्य फौजदारी, दीवानी सहित सभी प्रकार के समझौते योग्य प्रकरणों को रखा जावेगा। पक्षकारगण राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधित न्यायालय में अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन दे सकते हैं।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि काफी लंबे समय पश्चात् होने वाली इस नेशनल लोक अदालत के प्रति पक्षकारों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अभी तक 14096 प्रकरण इसमें रखे जाने हेतु चयनित किया जा चुका है।
लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट www.cgslsa.gov.in पर देेखी जा सकती है।

आईटीआई पचपेढ़ी में मेहमान प्रवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित : आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पचपेढ़ी (मस्तूरी) जिला बिलासपुर में संचालित सोलर टेक्निशियन (इलेक्ट्रिकल) में प्रशिक्षण देने हेतु सत्र 2020-21 के लिए मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 21 दिसम्बर 2020 को सायं 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत या स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन पत्र आदर्श प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर में जमा कर सकते हैं। पदों की जानकारी, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताएं एवं निर्धारित मापदण्ड की विस्तृत जानकारी संस्था के सूचना पटल एवं बिलासपुर जिले के वेबसाईट www.bilaspur.gov.in से प्राप्त की जा सकती हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!