September 2, 2020
कमर का साइज घटाने से लेकर बॉडी डिटॉक्स करने तक, बहुत लाभकारी है सेब का सिरका
यहां जानें सेब का सिरका लेने का सही तरीका क्या है। ताकि आप अपने पेट को कम कर सकें और शरीर को स्वस्थ रख पाएं…
सेब का सिरका यानी ऐपल सीडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) का उपयोग सदियों से एक औषधि के रूप में होता आ रहा है। साथ ही रसोई में कई तरह के व्यंजन बनाने में भी इसका उपयोग होता है। स्वस्थ जीवन और छरहरी काया के लिए आप इसका उपयोग अपनी डेली डायट में कर सकते हैं। यहां जानें, इसके लाभ और उपयोग करने के तरीकों के बारे में…
पोटैशियम और अमीनो एसिड का सोर्स

बॉडी को डिटॉक्स करे
-ऐपल सीडर विनेगर एक बहुत अच्छा बॉडी डिटॉक्सर है। यह शरीर के सभी गैरजरूरी और विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।
बैक्टीरिया नहीं पनपने देता

– ये बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश करके कई तरह के रोग फैलाते हैं। लेकिन सेब का सिरका इन सभी बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।
चर्बी को पिंघला दे
-ऐपल सीडर विनेगर सबसे पहले पेट पर जमा चर्बी पर काम करता है। यह प्राकृतिक तरीके से कमर का साइज कम करने का काम करता है। क्योंकि यह शरीर के अंदर जमा फैट को धीरे-धीरे करके पिंघला देता है और शरीर से बाहर निकालता रहता है।
पेट को भरा हुआ रखे

कैसे उपयोग करें सेब का सिरका?
-सेब का सिरका कभी भी सीधे उपयोग में नहीं लाना चाहिए। सबसे पहले इसे किसी अन्य तरल पदार्थ के साथ मिलाकर डायल्यूट करें उसके बाद इसका उपयोग करें।
-सैलेड बनाते समय इसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले इसे ऑलिव ऑइल के साथ डायल्यूट करें और फिर सलाद को इससे गार्निश करें।
-वजन घटाने के लिए एक चम्मच सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पिएं। यह आपको वजन कम करने में सहयोग करेगा। लेकिन इसकी मात्रा और ना बढ़ाएं।