कांग्रेस कई दशक तक देश में सत्ता का सुख सिर्फ महात्मा गांधी के नाम से भोगती रही : अमर अग्रवाल

बिलासपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपने को साकार कर रही है देश की भाजपा नित केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई में संकल्प के साथ कर रही है काम उक्त उद्गार प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में निकली गांधी संकल्प यात्रा के दौरान कही। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस कई दशक तक देश में सत्ता का सुख सिर्फ महात्मा गांधी के नाम से भोगती रही जबकि देश की आजादी के लिए कांग्रेस नामक संगठन बनाकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए इस संगठन की स्थापना की गई थी। देश की आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म करने का निर्णय गांधी जी ने लिया था क्योंकि देश की आजादी में देश के प्रत्येक नागरिक ने आंदोलन में भाग लिया था लेकिन तत्कालीन कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक संगठन बनाकर सत्ता सुख भोगने लग गए तथा गांधी जी के विचारों संकल्पों एवं उनके सपनों को दर किनार कर सिर्फ गांधी जी के नाम से सत्ता सुख का मजा लेते रहे, लेकिन नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के विकास के लिए जो संकल्प लिया उसमें उन्होंने गांधी जी के संकल्पों एवं सपनों को पूरा करने के लिए देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर देश को आज विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में शामिल किया। उनके सपनों को साकार करने में लगे है। जिसका लाभ देश की जनता को प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में सांसद अरूण साव ने भी गांधी जी के विचारों एवं उनके संकल्पों तथा आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाकई में अगर गांधी के सपने को सरकार साकार कर रही है तो वह सिर्फ केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार कर रही है। श्री साव ने कहा कि गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व संगठन के आव्हान पर गांधी संकल्प यात्रा के माध्यम से गांधी जी के विचारों, आदर्शो को प्रत्येक जगह पहुॅचकर व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए गांधी जी सदैव शांति, प्रेम एवं भाई चारा को लेकर लोगों को जागृत करने हेतु प्रेरित करते रहे है। सादा जीवन, उच्च विचार, स्वच्छता आदि को लेकर बहुत ही सजग थे। आज केन्द्र सरकार गांधी जी के सपनों को साकार कर रही है। गांधी संकल्प यात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर जूना बिलासपुर, हटरी चौक, श्याम टॉकिज, मानसरोवर चौक, गोल बाजार, सदर बाजार किशन चौक, सदर बाजार करोना चौक, सिम्स चौक, जूनी लाईन, संतोष लॉज, मध्य नगरी चौक, पुराना लोकस्वर प्रेस रोड, तेलीपारा, तेलीपारा मुख्य मार्ग, अजीत होटल, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, पुराना बस स्टैण्ड पहुॅचकर समाप्त हुई। यात्रा की शुरूवात गांधी चौक में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा प्रारंभ की गई।
समापन अवसर पर अमर अग्रवाल, अरूण साव, किशोर राय, रामदेव कुमावत ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उद्बोधन हुआ। इस मौके पर पूजा विधानी, अरविंद बोलर, जुगल अग्रवाल, अजीत सिंह भोगल, संदीप दास, निम्मा जीवनानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, अशोक विधानी, धीरेन्द्र केशरवानी, विनोद सोनी, दीपक सिंह ठाकुर, महेश चंद्रिकापुरे, बेनी गुप्ता, उमेश यादव, मनीष शुक्ला, विजय ताम्रकार, योगेश बोले, जयश्री चौकसे, राजेन्द्र भंडारी, राजेश रजक, राजेश मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, दुर्गा सोनी, उदय मजूमदार, श्याम साहू, वल्लभ राव, दिनेश देवांगन, श्रीकांत सहारे, जगदीश पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, बबलु पमनानी, राजेश सिंह, रवि गोयल, आनंद तिवारी, विभा गौरहा, राकेश चंद्राकर, सुनीता मानिकपुरी, विकास मिश्रा, नारायणगिरी गोस्वामी, किशोर यादव, अशोक मिथुन, पल्लव धर, संतोष सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, विष्णु सोनी, हरि गुरूंग, रंगा नादम, पंकज तिवारी, दाऊ शुक्ला, प्रदीप कश्यप, अंजना वर्मा, सुकांत वर्मा, आदित्य तिवारी, नवीन उभरानी, रोहित मिश्रा, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, कृष्णमोहन पाण्डेय, जसपाल अजमानी, लाला भाभा, बबीता ताम्रकार, सुधा गुप्ता, अरूणा दीक्षित, किरण सिंह, अन्नपूर्णा तिवारी, राकेश मिश्रा, आलेख वर्मा, केदार खत्री, प्रकाश यादव, इंशु गुप्ता, भरत मंगवानी, विजय छुगानी, सन्नी रजक, लक्ष्मण राव, शरद यादव, गोविंद नायडू, राजू खान, मिर्जा शाहिद बेग, प्रवीण तिवारी, कैलाश गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।