कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम राजीव भवन में फहरायेंगे तिरंगा


रायपुर. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना के 136वें वर्ष के अवसर पर 28 दिसंबर 2020 को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन, शंकर नगर, रायपुर में सुबह 10 बजे, वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ध्वजारोहण करेंगे। 28 दिसंबर 2020 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 136वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है। 

देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।  स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना के 136वें वर्ष के अवसर पर 28 दिसंबर 2020 को इस वर्ष भी प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन, शंकर नगर, रायपुर में सुबह 10 बजे, वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के करकमलों से ध्वजारोहण होगा। देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सेवादल के द्वारा किसान संघर्ष ट्रेक्टर यात्रा का आयोजन किया जायेगा। राजीव भवन से दोपहर 2 बजे ट्रेक्टर यात्रा को अपना आर्शीवाद देते हुये ध्वज दिखाकर विदा करेंगे। राजीव भवन रायपुर से प्रारंभ होकर सिमगा, बेमेतरा, नवागढ़, मुंगेली होते हुये तखतपुर पहुंचेंगे और 30.12.2020 को तखतपुर में समापन होगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!