रतनपुर-कोरबा एनएच में ब्रेक डाउन ट्रेलर से बस टकराई, 12 यात्री घायल


बिलासपुर। रतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे किनारे ब्रेक डाउन खड़ी ट्रेलर से तेज रफ्तार बस टकरा गई। इस भीषण हादसे में 12 यात्रियों को चोटें आई है। जिसमें पांच यात्रियों की हालत गंभीर है। घायलों को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को सिम्स रेफर किया गया। सिम्स में सभी यात्रियों का इलाज जारी है।
रतनपुर पुलिस ने बताया कि रतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे किनारे ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एडब्ल्यू 3236 ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़ी थी। मंगलवार की सुबह रॉयल बस सीजी 06 जीवाई 8153 ने बिहार से रायपुर जा रही थी। बस में 25 लोग सवार थे। सुबह साढ़े 5 बजे दर्री पारा बाईपास के पास पहुंची थी। सडक़ किनारे खड़ी ट्रेलर पर बस चालक की नजर नहीं पड़ी और तेज रफ्तार से ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। घटना से यात्रियों के बीच हडक़ंप मच गई। बस चालक के आसपास बैठने वाले लोगों को चोटें आई है। हेल्पर व चालक समेत 12 लोग घायल हैं। वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने रतनपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम तत्काल मद करने घटना स्थल पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!