कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद पर किया चाकू से वार, हालत गंभीर


0 अपोलो हास्पिटल में चल रहा उपचार, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
बिलासपुर। कांग्रेस नेता के भतीजे ने चाकू गोदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक को गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसका गहन उपचार किया जा रहा है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। अपोलो में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को विवेचना में ले लिया है।
घटना बीते बुधवार के शाम की है। सदरबाजार गोंडपारा निवासी कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा के बड़े भाई स्व. डॉ. राजकुमार मिश्रा के पुत्र सम्राट मिश्रा 40 वर्ष ने कल शाम अपने घर में स्वयं पर धारदार चाकू से वार कर लिया। परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली उसे तत्काल लहुलुहान अवस्था में अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना के संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सोशल मीडिया में गंभीर युवक को ब्लड बी-निगेटीव की आवश्यकता की भी खबर चल रही है। मामले की जांच पड़ताल में जुटी कोतवाली पुलिस से स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाने से विवेचना करने पुलिस कर्मचारी अपोलो अस्पताल गए थे। घर के भीतर हुए हादसे के संबंध में लोग ठीक तरह से जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। बहरहाल हादसे की चर्चा गोलबाजार, सदरबाजार, गोंड़पारा में जोर शोर की जा रही है। कोतवाली पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!