कांग्रेस ने धान को भीगने से बचाने मांगी सहायता, जिलाधीश से आज मिलेगा प्रतिनिधि मंडल
बिलासपुर. बेमौसम बारिश से धान बेचने वाले किसानों को और समिति में बेचने पहुंच चुके किसानों को परेशानी हुई खुले में रखा धान भींग गया है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला ने धान की और किसानोंकी सुध ली और यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश पदाधिकारियेां के साथ मिलकर धान को भींगने से बचाने के लिए किसानेां का सहयोग करने कहा जायेगा। जिलाधीश से बात कर यह आदेश करवायेगे कि खुले में रखा धान चाहे किसानों के घर मे खुले में रखा हो या समिति में भी खुले में रखा हो तो उसे ढकने का इंतजाम शासन स्तर पर हो। किसान कांग्रेस ने यह भी चिन्ता किया है कि खरीदी के नियमेा में भी धान को लेकर नरमी बरता जाये। आज के पानी से किसानो को हो रही परेशानी को लेकर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव बिल्हा प्रत्याशी, राजेन्द्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद नायक ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद दिवाकर , राजेन्द्र धीवर, घनश्याम शिवहरे, संदीप शुक्ला ने चिन्ता व्यक्त की और प्रशासन से आग्रह किया है कि किसानों के हित में शासन स्तर पर तत्काल प्रभाव से प्रयास करे। इस विषय में किसान कांग्रेस ने तखतपुर विधायक रश्मि सिंह से भी बातचीत की और आग्रह किया कि किसानों के हित में प्रयास करे।