December 27, 2019
कांग्रेस ने नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं में अध्यक्ष बनाने के लिए पर्यवेक्षक किए निुयक्त

बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेेस कमेटी बिलासपुर में जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये है। पर्यवेक्षक अपने-अपने नगर पंचायत क्षेत्र में जाकर निर्वाचित पार्षदों की बैठक लेंगे । उस विधानसभा के विधायक प्रत्याशी एवं ब्लाक अध्यक्ष से समन्वय बनाकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का सर्वसम्मति से चयन करेंगे। चयन कर नाम की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को सौपा जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश से सहमति लेकर आगे की कार्यवाही पूरी करेगी। सभी पर्यवेक्षक आज से ही इस प्रक्रिया में लग जायेगें। नियुक्त किये गये पर्यवेक्षकः-
- रतनपुर नगरपालिका विभोर सिंह
- नगर पालिका तखतपुर विवेक वाजपेयी
- नगर पंचायत बिल्हा राकेश शर्मा
- नगर पंचायत बोदरी अभय नारायण राय
- नगर पंचायत मल्हार भुनेश्वर यादव, नागेन्द्र राय
- नगर पंचायत कोटा अभिषेक सिंह राजा, एस.पी.चतुर्वेदी, संदीप शुक्ला
- नगर पंचायत गौरेला एवं पेण्ड्रा अरूण सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह बाटू, चंद्र प्रकाश वाजपेयी, मनोज गुप्ता रतनपुर औेर तखतपुर नगर पालिका के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक के साथ जिला पर्यवेक्षक कार्य करेंगे। उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी। उक्त सभी नियुक्त पर्यवेक्षक आज से ही अपने अपने क्षेत्रों में जाकर कार्य प्रारंभ करेगे एवं जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी को लौटकर अपनी रिपोर्ट देंगे।