कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच ने पं. चन्द्रशेखर आजाद की स्मृति में किया पौधरोपण
बिलासपुर. कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच ने छत्तीसगढ़ द्वारा समाज के गौरव क्रातिवीर पं. चन्द्रशेखर आजाद की स्मृति मे वृहद पौधरोपण किया। प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि लोखंडी स्थित कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के समाजिक भवन आशीर्वाद भवन में क्रातिवीर पं. चन्द्रशेखर आजाद की स्मृति में वृहद वृक्षारोपण नगर विधायक शैलेष पान्डेय, सांसद अरुण साव,आर्किटेक्ट श्याम शुक्ल, इँ. आलोक त्रिवेदी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बी.के.पान्डेय एवं कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित जनो ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्रजनो ने श्रमदान भी किया। जिसमें प्रमुख रुप से सिद्धनाथ मिश्र,गोपाल तिवारी,अरुण पान्डेय, बसंत बाजपेयी, संजय तिवारी, अविनाश पांडेय, आदित्य त्रिपाठी, जीतेंद्र पांडेय, सुरेन्द्र तिवारी, मानस बाजपेई, आदित्य दीक्षित, संदीप बाजपेयी, अमित तिवारी, अभिषेक मिश्र, शास्वत तिवारी, संकल्प तिवारी, महर्षि बाजपेई, अभिषेक तिवारी, अंशुमान अवस्थी, शुशांत द्विवेदी, प्राजल तिवारी, सुनील बाजपेयी, सिद्धांत दुबे आदि उपस्थित रहे।