May 6, 2024

खबर का असर : राजकिशोर नगर में डंप कचरे को निगम उठवाया

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. शहर में जगह जगह पसरी गंदगी से संबंधित समाचार चंदन केसरी में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद हरकत में निगम के अधिकारियों ने आज राज किशोर नगर वेयर हाउस रोड़ से कचरा उठवाना शुरू कर दिया है। घर घर कचरा उठाने के बाद भी खाली पड़े स्थानो में लोग कचरा फेकने से बाज नहीं आ रहे हैं। धीरे धीरे कर कचरे का ढेर बन जाता है, जिसके कारण बीमारी भी फैलती हैं। समय समय पर निगम द्वारा कचरा उठवाया जाता है। स्मार्ट सिटी बिलासपुर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हर माह लगभग 3 करोड़ खर्च किया जा रहा है। शहर में दिन रात सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी जगह जगह गंदगी पसरी हुई है। या तो सही गति से काम नहीं हो रहा है या फिर निगम के जन बुझ कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।  सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब डोर टू डोर कचरे का उठाव किया जा रहा है तो कचरे का ढेर क्यों जमा हो रहा। निगम के अधिकारी अगर हर सप्ताह कचरा जाम होने वाले जगहों को चिन्हाकित कर काम करेंगे तभी शहर कचरा मुक्त हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post साक्षरता अभियान अंतर्गत द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Next post नए साल में छात्र छात्राओं को मिलेगी सुपर 50 लाइब्रेरी की सौगात
error: Content is protected !!