किसानों को पशुपालन के लिये प्रोत्साहित किए जाएं

बिलासपुर. बिलासपुर एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पशुपालकों एवं इस व्यवसाय से जुड़े महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से संचालक व्ही.माथेष्वरन ने विगत दिवस सघन भ्रमण कर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने पशुओं का बेहतर देखभाल कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। इस कार्य में क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन एवं आवष्यकता पड़ने पर उपचार सुविधा मुहैया करायी जायेगी। उन्होंने क्षेत्र में निर्मित गौठानों का जायजा लिया। संचालक ने सबसे पहले कलमीटार स्थित अनुराग शर्मा की आदर्श डेयरी का भ्रमण किया। शर्मा द्वारा बताया गया कि उन्होनें 5 पशुओं से डेयरी शुरू किया था। उनके पास 70-80 पशु (गाय) हैं। इससे 125 लीटर दुग्ध उत्पादन होता है। इस व्यवसाय वे काफी संतुष्ट है। तत्पष्चात रानीगाॅव में भगत राम यादव, राजकुमार रजक व घनश्याम हितग्राहियों के यहाॅ कृत्रिम गर्भाधान से उत्पादित वत्सों का अवलोकन किया और इन वत्सों के वृद्धि एवं स्वस्थ देखकर सराहना की। संचालक ने रतनपुर स्थित शिव गोविंद चंदेल के 250 एकड़ में लगे नेपियर घास व अन्य पशु चारा उत्पादन प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। चंदेल द्वारा प्रतिदिन के उत्पादन क्षमता की जानकारी दी। तत्पष्चात ओम प्रकाश पटेल के पशुपालन प्रक्षेत्र का अवलोकन किया। पटेल ने बताया कि विभागीय डेयरी उद्यमिता योजना से लाभ लिया है तथा वर्तमान में उनके यहाॅ लगभग 130 लीटर दुग्ध उत्पादन हो रहा है। इसके साथ ही खाद एवं हरा चारा उत्पादन भी सफलता पूर्वक हो रहा है। उन्होंने मंगुरदा व गुल्लीडांड गोठान व चारागाह का अवलोकन भी किया। गुल्लीडांड में महिला स्वसहायता समूह से विस्तृत चर्चा की। उनके कार्यों को देखकर समूह के सदस्यों व विभागीय अमले को बधाई दी। संचालक ने पकरिया स्थित शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र तथा शासकीय बकरी प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। मौके पर उपस्थित प्रभारी अधिकारियांे को अधिक से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिये जाने तथा चारागाह के क्षेत्र में और अच्छा काम किये जाने हेतु निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान में डाॅ. आर. के. सोनवाने संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें उनके साथ थे। क्षेत्रीय अधिकारियों में डाॅ. शशि सिंह, डाॅ. राहुल गौतम, डाॅ. आर.एम. त्रिपाठी, डाॅ. विरेन्द्र पिल्ले, डाॅ. आर.डी जायसवाल, डाॅ. आर.एम विश्कर्मा, डाॅ. जायसवाल एवं अन्य विभागीय स्टाफ उपस्थित थे।

जिले के 12 जगह कन्टेनमेंट जोन से विमुक्त :  जिले के मरीज की जाॅच रिपोर्ट पाॅजिटिव पाये जाने के कारण जिला बिलासपुर अंतर्गत ग्राम लिम्हा तहसील तखतपुर, ग्राम मनवा तहसील मस्तुरी, बाजपेयी टावर एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर, ग्राम निमतरा तहसील मस्तुरी, ग्राम ढनढन तहसील तखतपुर, ग्राम करनकापा तहसील तखतपुर, ग्राम बिरकोना तहसील बिलासपुर, ग्राम गतौरा तहसील मस्तुरी अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल गतौरा, ग्राम सारधा तहसील बिल्हा, ग्राम रहंगी तहसील बिल्हा, ग्राम मुढ़ीपार तहसील बिल्हा तथा बिलासपुर के कश्यप काॅलोनी को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था। उक्त क्षेत्रों में पिछले 14 दिवस में कोई भी नये पाॅजिटिव केस नही आये है। उक्त कन्टेनमेंट जोन की अधिसूचना को समाप्त करते हुए चिन्हित क्षेत्र को निर्देशों के साथ विमुक्त किया गया है। उक्त कन्टेनमेंट क्षेत्र में जिन व्यक्तियों को होम क्वारेंटाईन किया गया है उस क्वारेंटाईन अवधि तक यथास्थिति बनी रहेगी। चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शासन के नियमानुसार संचालित होंगे तथा चिन्हित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोरोना से संबंधित लक्षण होने पर तत्काल कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07752-251000 पर सूचित करने कहा गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!