किसान हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुस्पष्ट निर्देशों से भाजपा की हवा हो गयी गुल

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के किसान हित में दिये गये सुस्पष्ट निर्देश से भाजपा की हवा गुल हो जाने पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि धान पर भाजपा बेनकाब हुयी, अब दूसरे मुद्दे खोजने में लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू से कहा किसानों का 15 क्विंटल धान खरीदा जायेगा किसानों को 2500 रूपये धान का दाम दिया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी इसको लेकर अफवाह फैलाने में लगी थी। भाजपा की अफवाहों का गुब्बारा अब फूट गया है। भाजपा के द्वारा भूपेश बघेल के निर्णय का श्रेय लेने की कोशिश पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अगर भाजपा में दबाव बनाने का दम है तो नरेन्द्र मोदी पर इस बात के लिये दबाव बनायें कि छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चांवल सेन्ट्रल पूल में खरीदा जाये। अगर भाजपा में अगर दम है तो कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को धान का दाम 2500 रू. प्रति क्विंटल देने पर नरेन्द्र मोदी से अपनी रोक वापस लेने के लिये कहती। भाजपा में अगर दम रहा होता तो जनवरी 2019 में जो रोक लगाने पर किसानों का बोनस नहीं रोकते। भाजपा में अगर दम है तो 900 करोड़ जीएसटी, मिट्टी तेल के कोटा को बहाल करने के लिये दबाव बनायें। भाजपा दम होने का झूठा दावा करना बंद करें। भाजपा अगर दबाव डाल सकती हो तो मोदी पर दबाव डाले। भाजपा में दबाव डालने का दम ही नहीं है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जिस भाजपा का चरित्र ही किसान विरेधी है। जिस भाजपा के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में 2500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की, उस किसान विरोधी भाजपा द्वारा किसानों की मसीहाई की कोशिश कभी सफल नहीं होगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!